- Home
- अपराध
- परिवार शादी में गया था ताला तोड़कर बदमाशों ने लाखों के जेवर चुराए 💰🏃♂️
अपराध
परिवार शादी में गया था ताला तोड़कर बदमाशों ने लाखों के जेवर चुराए 💰🏃♂️
हाथरस के कोतवाली सदर क्षेत्र में धन्नालाल बाग कॉलोनी में चोरी की वारदात सामने आई है। ✨ सुरजोबाई इंटर कॉलेज की शिक्षिका रूपम कुशवाहा के घर से बदमाश कल तोड़कर 5 लाख रुपए के जेवरात चुरा ले गए। ✅ रूपम कुशवाहा पत्नी अमित कुशवाहा शहर में सुरजोबाई बालिका इंटर कॉलेज में टीचर हैं। 🚀 वह शहर में धन्नालाल कॉलोनी गली नंबर 6 में रहती हैं।
वह अपने परिवार के साथ 24 अप्रैल को फिरोजाबाद में एक शादी समारोह में गई थीं। आज दोपहर 1 बजे के करीब वह और अन्य परिजन घर लौटे, तो मुख्य गेट का ताला टूटा हुआ मिला। मौके पर भीड़ लग गई।
अंदर जाकर देखा तो एक कमरे का ताला भी टूटा हुआ था। बदमाश कमरे में रखी अलमारी का लॉक तोड़कर जेवरात ले गए थे।
कमरे का सारा सामान बिखरा हुआ था। बदमाश करीब पांच लाख रुपए के जेवरात चोरी कर ले गए। परिवार के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने वहां पहुंचकर कुछ लोगों से पूछताछ भी की।