राजनीति

हाथरस में भाजपा जिलाध्यक्ष बोले- बार-बार चुनाव होने से धन की बर्बादी होती है 🗳️💸

  • Share on Facebook
हाथरस में निस्वार्थ सेवा संस्थान ने एक राष्ट्र, एक चुनाव पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष शरद माहेश्वरी ने शिरकत की। ✨ माहेश्वरी ने कहा कि यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूरदर्शी सोच का परिणाम है। 🚀

उन्होंने बताया कि इससे चुनावी खर्च में करोड़ों रुपए की बचत होगी। ✅ साथ ही अधिकारियों का समय देश के विकास कार्यों में लग सकेगा। संस्था के अध्यक्ष सुनील अग्रवाल ने एक महत्वपूर्ण तथ्य साझा किया। उन्होंने बताया कि 1952 से 1967 तक लोकसभा और विधानसभा चुनाव एक साथ होते थे।

1968 के बाद से यह व्यवस्था बदल गई। बार-बार चुनाव कराने से न सिर्फ धन की बर्बादी होती है, बल्कि शासन की कार्यक्षमता भी प्रभावित होती है। यह रहे मुख्य रूप से मौजूद.. यह रहे मुख्य रूप से मौजूद.. कार्यक्रम में नन्नूमल गुप्ता, सचिव नीरज गोयल, कोषाध्यक्ष प्रतीक अग्रवाल, प्रवक्ता हिमांशु गौड़ आदि काफी लोग मौजूद रहे।

सभी ने एक राष्ट्र एक चुनाव की व्यवस्था को लोकतंत्र को मजबूत करने वाला कदम बताया।






Leave a Reply

Login Here