अपराध

मैनपुरी में हुई पुलिस मुठभेड़, एक लाख का इनामी था जीतू ठाकुर 💥

  • Share on Facebook
हाथरस का एक लाख रुपए का इनामी बदमाश मैनपुरी में पुलिस एनकाउंटर में मर गया है। ✅ वह हाथरस के एक चर्चित हत्याकांड में वांटेड चल रहा था।

मैनपुरी पुलिस और एसटीएफ आगरा यूनिट के संयुक्त ऑपरेशन में एक बड़ी सफलता हासिल हुई है। ✅ मैनपुरी के थाना एलाउ क्षेत्र के तारापुर कट पुलिया पर हुई मुठभेड़ में पुलिस ने एक लाख रुपए के इनामी बदमाश जितेंद्र उर्फ जीतू ठाकुर को मार गिराया। जीतू ठाकुर हाथरस जंक्शन कोतवाली क्षेत्र के गांव पहाड़पुर का रहने वाला था। ✅ वह पिछले साल 13 जून को हुई राशन डीलर योगेश उपाध्याय की हत्या का मुख्य आरोपी था।

योगेश का शव हाथरस जंक्शन में धौरपुर ओवरब्रिज के नीचे लहूलुहान अवस्था में मिला था। पुलिस ने इस मामले में छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। हत्या प्रधानी की रंजिश के चलते की गई थी। पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था।

लेकिन मुख्य आरोपी जीतू ठाकुर फरार चल रहा था। पुलिस ने उस पर एक लाख रुपए का इनाम घोषित किया था और उसके घर की कुर्की भी कराई थी। हत्याकांड ने राजनीतिक तूल भी पकड़ा था राशन डीलर योगेश उपाध्याय की हत्या ने यहां राजनीतिक तूल भी पकड़ा था।

नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय भी मृत राशन डीलर योगेश के घर पर आए थे और अपनी संवेदना जताते हुए सरकार को घेरा था। पुलिस ने इस हत्याकांड के अन्य आरोपियों को तो पकड़ लिया था लेकिन जीतू लंबे समय से फरार चल रहा था। हत्याकांड ने राजनीतिक तूल भी पकड़ा था पहले पुलिस ने उस पर 50 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था लेकिन इसके बाद भी जब वह पकड़ में नहीं आया था तो उसके घर की कुर्की कराई थी।

उसके बाद उसे पर एक लाख रुपए का इनाम घोषित किया था। अब मैनपुरी में जीतू भी एनकाउंटर में मारा गया है। जीतू का पूरे हाथरस जंक्शन और आसपास के क्षेत्र में काफी आतंक था।

उसे पर एक दर्जन से ज्यादा मुकदमे दर्जन से ज्यादा मुकदमे दर्ज थे। हाथरस पुलिस को भी दी मामले की जानकारी राशन डीलर की हत्या के बाद क्षेत्र में लगातार विरोध प्रदर्शन हुए थे। जीतू ठाकुर राशन डीलर हत्याकांड के अलावा अन्य आपराधिक मामलों में भी वांछित था।

हाथरस पुलिस को भी एनकाउंटर की जानकारी दे दी गई है। हाथरस पुलिस को भी दी मामले की जानकारी






Leave a Reply

Login Here