- Home
- अपराध
- अलीगढ़ से आगरा लौटते समय पुलिस प्रशासन रहा अलर्ट, चप्पे-चप्पे पर पुलिस कर्मी रहे तैनात 🚔💥
अपराध
अलीगढ़ से आगरा लौटते समय पुलिस प्रशासन रहा अलर्ट, चप्पे-चप्पे पर पुलिस कर्मी रहे तैनात 🚔💥
बुलंदशहर जाते समय सपा राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन के काफिले पर अलीगढ़ में हमले के बाद उनके वापस आगरा लौटते समय हाथरस पुलिस-प्रशासन अलर्ट रहा। ✅ रास्ते में जगह-जगह पर पुलिस कर्मी लगाए गए। 💡
अलीगढ़ में राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन के काफिले पर टायर फेंके जाने के बाद स्थानीय पुलिस प्रशासन उनके आने को लेकर सजग रहा। उन्हें अलीगढ़ से आगरा के लिए रवाना किया गया।
इस दौरान हाथरस जिले का पुलिस प्रशासन भी अलर्ट मोड पर रहा। काफिले के गुजरने तक हाथरस से लेकर सादाबाद में बरौस टोल प्लाजा तक जगह-जगह पुलिस कर्मी तैनात रहे। यहां से सुरक्षित गुजर जाने के बाद ही पुलिस प्रशासन ने राहत की सांस ली।