- Home
- राजनीति
- पानी-बिजली की समस्या से किसान-आढ़तिया परेशान, सुरक्षा व्यवस्था भी नदारद 💧💡
राजनीति
पानी-बिजली की समस्या से किसान-आढ़तिया परेशान, सुरक्षा व्यवस्था भी नदारद 💧💡
सासनी मंडी परिसर में बुनियादी सुविधाओं का गंभीर अभाव सामने आया है। 🔥 मंडी में लगे हैंडपंप खराब पड़े हैं। भीषण गर्मी में किसानों और आढ़तियों को पीने के पानी के लिए भटकना पड़ रहा है। 💡
मंडी परिसर में बिजली व्यवस्था भी दुरुस्त नहीं है। ✨ रात के समय अंधेरा छा जाता है।
सुरक्षा के लिए कोई गार्ड तैनात नहीं है। मवेशियों का जमावड़ा लगा रहता है, जो सब्जियों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। आढ़तिया ऋषि कुमार वाष्र्णेय ने बताया कि कई बार मंडी सचिव से शिकायत की गई है। लेकिन समस्याओं का कोई समाधान नहीं हुआ है।
किसान भूरा ने कहा कि वे अपनी उपज लेकर आते हैं, लेकिन पीने का पानी तक नहीं मिल पाता है। मंडी प्रशासन की लापरवाही से सुबह के समय भी अंधेरा छाया रहता है। पूरा मंडी परिसर जाम की स्थिति में रहता है।
प्रशासन की ओर से इन समस्याओं पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है।