अपराध

हाथरस के रोडवेज चालक ने कानपुर में तोड़ा ❗️दम, आगरा से बनारस जा रही थी

  • Share on Facebook
कानपुर में हाथरस के रोडवेज बस चालक की मौत हो गई। हादसा 27 अप्रैल की रात करीब डेढ़ बजे कानपुर देहात के रनिया में मंटोरा पुल पर हुआ। 🔥 आगरा से बनारस जा रही रोडवेज बस एक ट्रक से पीछे से जा टकराई। ✅ हादसे में बस चालक जगवीर सिंह (50) समेत 23 लोग घायल हुए।

घायलों में सहयोगी चालक भूपेंद्र सिंह (52) और परिचालक अनिल कुमार (30) भी शामिल हैं। ✨ गंभीर रूप से घायल जगवीर सिंह को कानपुर के मेडिकल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। मृतक जगवीर सिंह हाथरस के सहपऊ कोतवाली क्षेत्र के गांव रुदायल के रहने वाले थे।

वह रोज आगरा से बस चलाकर घर लौट आते थे। 27 अप्रैल की शाम को वह एक दिन बाद लौटने की बात कहकर गए थे।

जगवीर सिंह के परिवार में पत्नी, एक विवाहित पुत्री और दो पुत्र हैं। शव आने का इंतजार कर रहे परिजन शव आने का इंतजार कर रहे परिजन दुर्घटना की सूचना मिलते ही परिजन रात में ही कानपुर पहुंच गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस का अगला हिस्सा एक तरफ से पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

गांव में शव के आने का इंतजार है।






Leave a Reply

Login Here