- Home
- राजनीति
- अलीगढ़ में बोले मोहन भागवत - भारत की प्रगति को हर जाति-वर्ग तक विस्तार जरूरी 🇮🇳
राजनीति
अलीगढ़ में बोले मोहन भागवत - भारत की प्रगति को हर जाति-वर्ग तक विस्तार जरूरी 🇮🇳
संघ प्रमुख मोहन भागवत ने कहा कि संघ ही शाखा का आधार है। 💡 और हमें शाखाओं को मजबूत करना है। हर स्वयंसेवक शाखाओं को बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयास करे। उन्होंने सामाजिक समरसता के साथ ही हर जाति-वर्ग तक इसके विस्तार करने का आह्वान किया। ✨
कहा भारत की प्रगति के लिए अब यह बहुत आवश्यक है। 💡 आज सुबह 7 बजे वह अलीगढ़ के एचबी इंटर कालेज में लगी सनातन शाखा में यह बात कही। शाम को वह पांच बजे बाल शाखा में हिस्सा लेंगे।
भगत सिंह के नाम से लगने वाली यह शाखा आगरा रोड स्थित पंचनगरी में लगेगी। इसके पहले उन्होंने शुक्रवार को सन्नो देवी कन्या महाविद्यालय केशव भवन परिसर में ही शाखा में हिस्सा लिया था। मोहन भागवत अलीगढ़ में ब्रज और मेरठ प्रांत के पदाधिकारियों को 'हर घर में संघ' का मंत्र लेकर पहुंचे हैं। इसमें सबसे बड़ी तैयारी शताब्दी वर्ष में प्रत्येक घर में संघ की पहुंच होने के अभियान की रणनीति है।
इसके तहत प्रत्येक ग्राम पंचायत स्तर पर संघ की शाखाएं लगाने का लक्ष्य है। बताते चलें कि देश भर में 83129 शाखाएं संचालित हो रही हैं। आरएसएस शताब्दी वर्ष में इन्हें बढ़ाकर एक लाख तक करना चाहता।
भजन, भोजन, भवन, भाषा, भ्रमण से चलता है कुटुंब भजन, भोजन, भवन, भाषा, भ्रमण से चलता है कुटुंब मोहन भागवत ने शाखा की गतिविधि के चल रहे कार्यों की जानकारी प्राप्त की। कुटुंब प्रबोधन गतिविधि का कार्य 5 बिन्दुओं के आधार पर चलता है भजन, भोजन, भवन, भाषा, भ्रमण। सरसंघचालक ने कहा हमारी संस्कृति दुनिया में मार्गदर्शन का केंद्र बिंदु रही है।
भारत दुनिया में विश्व गुरु के स्थान पर रहे हैं और आज फिर विश्व में लोग भारत की रीति नीति परंपरा संस्कृति की ओर आकर्षित हो रहे हैं। दिन में एक बार साथ बैठकर खाना खाएं दिन में एक बार साथ बैठकर खाना खाएं कुंभ में हमने यह दृश्य देखा हमारी संस्कृति संवेदना की है हमारे परिवार की जो कल्पना है, वह सुरक्षित रहे संस्कृति सुरक्षित बनी रहे। मोहन भागवत ने संदेश दिया कि हिंदू परिवार दिन में एक बार साथ बैठकर खाना जरूर खाएं।
अपनी मातृभाषा में बात करें और घर ऐसा बनाएं जो हिंदू घर लगे। शाखाओं को घर-घर पहुंचाने की है योजना उन्होंने कहा कि कैसे शाखाओं की संख्या बढ़ाई जा सकती है। किन-किन क्षेत्रों में संघ के अनुकूल वातावरण नहीं है और किस तरह वहां वातावरण अनुकूल बनाया जा सकता है। उन कारणों पर भी विचार किया जाएगा, जिनके कारण वातावरण संघ के अनुकूल नहीं है।
किन-किन क्षेत्रों में आर्थिक स्थिति कमजोर है और किस तरह के सेवा कार्यों की जरूरत है। हमारा लक्ष्य संघ के अनुकूल स्थिति बनाना है, जिससे वहां शाखाओं की संख्या बढ़ाई जा सके।उन्होंने कहा कि इन दिनों जातिवाद को लेकर राजनीति हो रही है। शाखाओं को घर-घर पहुंचाने की है योजना इसके पीछे राजनीतिक दलों का टारगेट उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव हैं।
इसीलिए मैं हर वग अब प्रदेश में प्रवास कर रहे संघ प्रमुख मोहन भागवत भी जातिवाद पर प्रहार करते दिखाई दे रहे हैं। संघ का शताब्दी वर्ष इसलिए महत्वपूर्ण है वर्ष 2025 संघ के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। क्योंकि 1925 में संघ की स्थापना हुई थी। इसलिए शताब्दी वर्ष में संघ का प्रयास प्रत्येक ग्राम पंचायत स्तर पर दस्तक देना है।
इसलिए रणनीति भी तैयार की गई है। इन दिनों उत्तर प्रदेश में संघ प्रमुख मोहन भागवत के प्रवास चल रहे हैं।
संघ का शताब्दी वर्ष इसलिए महत्वपूर्ण है इसी के तहत 17 अप्रैल से 21 अप्रैल तक संघ प्रमुख ब्रज प्रांत के प्रवास के तहत अलीगढ़ में हैं। यहां केशव सेवाधाम में संघ प्रमुख तथा ब्रज प्रांत के पदाधिकारी पहुंचे हैं। ब्रज और मेरठ प्रांत में संघ की गतिविधियों की स्थिति पर मंथन किया जा रहा है।
संघ प्रमुख से मिलेंगे संघर्ष के साथी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ में ऐसे बुजुर्ग स्वयंसेवकों की भी बड़ी संख्या है, जिन्होंने संघर्ष का समय देखा है। शासन स्तर पर प्रतिकूल परिस्थिति और आर्थिक संकट को झेलते संघ के लिए कार्य किया। जेल भी गए तथा पुलिस का उत्पीड़न भी सहा।
ब्रज प्रांत के ऐसे स्वयंसेवक संघ प्रमुख से मिल सकते हैं। बताया जा रहा है कि इसके लिए ऐसे स्वयंसेवकों की सूची बनाई जा रही है जिनकी संघ प्रमुख से भेंट होगी। सह प्रांत प्रचार प्रमुख कीर्ति कुमार ने बताया कि संघ प्रमुख के आगमन को लेकर तैयारियां जारी हैं।
कई वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की भी सर संघचालक से भेंट हो सकती है। संघ प्रमुख से मिलेंगे संघर्ष के साथी मोहन भागवत के आज शनिवार के कार्यक्रम मोहन भागवत के आज शनिवार के कार्यक्रम -सुबह सात बजे एचबी इंटर कालेज में सनातन शाखा में हिस्सा लेंगे -शाखा टोली के पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे -किसी स्वयंसेवक के घर भी जाने का प्रोग्राम है किसके घर जाएंगे अभी तय नहीं -लंच के बाद शाखा टोली के पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे -शाम को आगरा रोड पंचनगरी में बाल शाखा में हिस्सा लेंगे -यहां पर वह विद्यार्थियों से संवाद करेंगे ------------ ------------ यह खबर भी पढ़िए यह खबर भी पढ़िए यूपी के श्रेयस, सौरव और कुशाग्र की 100 पर्सेंटाइल:JEE मेंस सेशन-2 रिजल्ट जारी, ऐसे चेक करें रिजल्ट, श्रेयस ने JEE मेन भी टॉप किया था यूपी के श्रेयस, सौरव और कुशाग्र की 100 पर्सेंटाइल:JEE मेंस सेशन-2 रिजल्ट जारी, ऐसे चेक करें रिजल्ट, श्रेयस ने JEE मेन भी टॉप किया था JEE मेन के ऑल इंडिया टॉपर और 100 परसेंटाइल स्कोर लाने वाले लखनऊ के श्रेयस लोहिया अपने माता-पिता के साथ। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने शुक्रवार रात 12:30 बजे JEE Main 2025 सेशन 2 के नतीजे जारी कर दिए।
रिजल्ट के साथ ही एग्जाम की फाइनल आंसर की और JEE Advanced के लिए कट-ऑफ भी जारी हो गए हैं। जनवरी और अप्रैल के सेशन को मिलाकर कुल 24 अभ्यर्थियों को 100 पर्सेंटाइल मिला है।
इसमें यूपी के श्रेयस लोहिया, सौरव और कुशाग्र शामिल हैं। लखनऊ के गोमतीनगर निवासी श्रेयस लोहिया ने JEE मेन में भी 100 परसेंटाइल स्कोर किया था। पूरी खबर पढ़िए पूरी खबर पढ़िए