- Home
- राजनीति
- स्वयंसेवकों ने किया कौशल प्रदर्शन, जिला बौद्धिक प्रमुख ने कहा- अपना मूल आधार 💪
राजनीति
स्वयंसेवकों ने किया कौशल प्रदर्शन, जिला बौद्धिक प्रमुख ने कहा- अपना मूल आधार 💪
हाथरस में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की जोगिया स्थित महाराणा प्रताप शाखा में वार्षिक उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में गणवेशधारी स्वयंसेवकों ने विभिन्न गतिविधियों का प्रदर्शन किया। ✨
जिला बौद्धिक शिक्षण प्रमुख पवन शर्मा ने कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में स्वयंसेवकों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि शाखा संघ का मूल आधार है। 🔥 यहां स्वयंसेवकों में संस्कारों के साथ राष्ट्र भक्ति का बीजारोपण होता है। 🌟 शाखा से जुड़े स्वयंसेवक अपने कुशल नेतृत्व और सेवा भाव से समाज के लिए काम करते हैं।
कार्यक्रम में शाखा कार्यवाह प्रेमपाल ने वार्षिक प्रत्यावेदन प्रस्तुत किया। नगर कार्यवाह भानु, कार्यक्रम के अध्यक्ष कुशलपाल सिंह और जिला बौद्धिक प्रमुख पवन शर्मा ने भारत माता के चित्र पर पुष्पार्चन किया। कार्यक्रम का संचालन सह नगर कार्यवाह टिंकू राना ने किया।
जिला गौ सेवा प्रमुख देवेंद्र तोमर ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर सह जिला कार्यवाह आलोक पचौरी, जिला प्रचार प्रमुख आशीष सेंगर समेत काफी स्वयंसेवक मौजूद रहे।