- Home
- राजनीति
- योगीराज का काला सच : आरोपी सो रहे हैं, पीड़ित न्याय के लिए तरस रहे हैं
राजनीति
योगीराज का काला सच : आरोपी सो रहे हैं, पीड़ित न्याय के लिए तरस रहे हैं
उत्तर प्रदेश में एक बार फिर से न्याय व्यवस्था पर सवाल उठ गए हैं। आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और नगीना के सांसद चंद्रशेखर आजाद ने प्रदेश सरकार की कानून व्यवस्था पर जमकर हमला बोला।
उन्होंने कहा कि योगीराज में आरोपी एसी कमरों में सो रहे हैं, जबकि पीड़ित न्याय के लिए तरस रहे हैं। ✨ उत्तर प्रदेश में दलितों, पिछड़ों, मुसलमानों, और अन्य धर्म के लोगों पर लगातार हमला हो रहा है। ✨
आरोपी एसी के कमरों में सो रहे हैं, जबकि पीड़ित न्याय के लिए चक्कर लगा रहे हैं। ✨ रोजाना उत्तर प्रदेश में बहन-बेटियों का अपमान हो रहा है। उन्हें मारा-पीटा और जलाया जा रहा है।
कमजोर लोगों को मारपीट कर पेड़ पर लटकाया जा रहा है। पूर्व मंत्री महेंद्र चौधरी के बेटों पर झूठा मुकदमा दर्ज करा दिया गया। पुलिस को न्यायसंगत काम करना चाहिए था।
चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि चार मुस्लिम मीट व्यापारियों को पीटा गया। यह किसी से छिपा नहीं है, जबकि उनके पास मीट संबंधी पर्ची थी, जिसे हमलावरों को दिखाया भी था। इसके बावजूद भीड़ उन पर टूट पड़ी।
यह घटना पुलिस की मौजूदगी में हुई। चंद्रशेखर आजाद ने जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती पीड़ितों और उनके परिजन से भी हालचाल जाना।
कहा कि प्रशासन से जांच और कार्रवाई की मांग करेंगे। अगर भीड़ हिंसा को नहीं रोका गया तो किसी की भी जान को खतरा हो सकता है। यह लोकतंत्र पर हमला है, जिस पर चुप रहना उसे बढ़ावा देना है। चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि संसद में पत्रकारों के हित को लेकर विधेयक लाएंगे।
इसके बाद उन्होंने सभा की। उन्होंने संगठित और शिक्षित होने की अपील की। इस अवसर पर पूर्व मंत्री महेंद्र चौधरी, मंडल अध्यक्ष गुफरान नूर, जिलाध्यक्ष चंद्रप्रकाश मौर्य, प्रो. रनवीर सिंह, मुकेश कुमारी आदि मौजूद रहे। जाम में फंसी एंबुलेंस क्वार्सी-एटा बाईपास मार्ग स्थित गठबंधन बैंक्वेट में चंद्रशेखर आजाद की सभा थी।
पार्टी के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के वाहनों की वजह से मार्ग पर जाम लग गया। इसमें एक एंबुलेंस भी फंस गई, जो 15 मिनट बाद निकल सकी।
आधे घंटे पर जाम खुल सका। सभा स्थल पर चंद्रशेखर आजाद के पहुंचने से पहले मंच के आगे पार्टी कार्यकर्ताओं की भीड़ आ गई। कुर्सी पर बैठे लोग कुर्सी पर ही खड़े हो गए।
जब चंद्रशेखर आजाद आए तो उन्होंने कार्यकर्ताओं को अनुशासन का पाठ पढ़ाया। इससे पहले व्यवस्थापकों ने भी कार्यकर्ताओं को पीछे करने के लिए अनुरोध किया, लेकिन वह नहीं माने। जेएन मेडिकल कॉलेज के वार्ड नंबर-1 में भर्ती घायल मीट व्यापारियों से चंद्रशेखर आजाद ने कुशलक्षेम पूछा।
डॉक्टर से भी चोट और डिस्चार्ज के बारे में जानकारी हासिल की। वह शाम 5:30 बजे वार्ड नंबर-1 में पहुंचे। उनके साथ कार्यकर्ताओं की भीड़ घुस गई।
इससे वार्ड में गर्मी हो गई। मरीज-तीमारदार परेशान हो गए। ثाना सिविल लाइन्स इंस्पेक्टर और चंद्रशेखर आजाद ने कार्यकर्ताओं को वार्ड से बाहर निकल जाने के लिए कह दिया।
वहीं, कार्यकर्ता माला पहनाकर उनका स्वागत करना चाहते थे, लेकिन उन्होंने माला पहनने से इन्कार कर दिया।