- Home
- अपराध
- हाथरस में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटीEmoji: 🚓
अपराध
हाथरस में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटीEmoji: 🚓
हाथरस के कोतवाली सादाबाद क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा सामने आया। 🚀 गांव बघेना के 26 वर्षीय एक युवक सत्येंद्र की ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से मौत हो गई। सत्येंद्र ट्रैक्टर-ट्रॉली में बोरियों की लदाई कर रहा था। 💡
इसी दौरान ट्रॉली अचानक असंतुलित होकर पलट गई। वह ट्रॉली के नीचे दब गया। ✨ कुछ लोग उसे तुरंत उपचार के लिए अस्पताल ले गए। वहां से उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया।
चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। डेढ़ साल पहले हुई थी शादी... मृतक सत्येंद्र अमर सिंह का पुत्र था और मेहनत-मजदूरी करके अपना जीवन यापन करता था।
उसकी शादी को डेढ़ साल हुए थे और अभी तक कोई संतान नहीं थी। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार के लोग अस्पताल पहुंच गए।
परिजनों का आरोप है कि जिन लोगों के साथ सत्येंद्र काम कर रहा था, वे उसे देखने तक नहीं आए। इस घटना से अस्पताल में कोहराम मच गया।
डेढ़ साल पहले हुई थी शादी...