- Home
- समाज
- ओवरफ्लो पोखर, गंदगी और जर्जर सड़क से भड़के ग्रामीण 🏠💦
समाज
ओवरफ्लो पोखर, गंदगी और जर्जर सड़क से भड़के ग्रामीण 🏠💦
थाना चंदपा क्षेत्र के गांव मीतई से गढ़ी परती बनारसी तक जाने वाले मार्ग की हालत जर्जर हो चुकी है। ✨ मीतई की पोखर ओवरफ्लो हो चुकी है, जिससे नालियों में कीचड़ और गंदगी भरी है। स्कूल जाते समय बच्चे अक्सर गंदगी से बचने के चक्कर गिर जाते हैं। 💡
गुस्साए ग्रामीणों ने रविवार को प्रदर्शन कर अल्टीमेटम दिया है कि अगर इन समस्याओं से जल्द निजात नहीं मिलती है तो नगर पालिका अध्यक्ष के साथ-साथ जिलाधिकारी आवास का घेराव किया जाएगा। ✨ अनिश्चितकालीन धरना दिया जाएगा और मतदान का बहिष्कार किया जाएगा। ग्रामीणों ने रविवार को नगर पालिका प्रशासन के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का कहना है कि पोखर ओवरफ्लो होने की वजह से घरों में गंदा पानी आ रहा है।
गंदे पानी और कचरे के कारण पूरे क्षेत्र में मच्छरों का जबरदस्त प्रकाेप है। करीब पांच साल पहले इस पोखर में गिरने से एक महिला की मौत हो गई थी। कई बार अधिकारियों को अवगत कराया गया, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। गांव जब से नगर पालिका क्षेत्र में शामिल हुआ है, तभी से हालत बदतर हो गई है।
गंदगी की वजह से संक्रामक रोग फैलने का डर है। इस मौके पर धर्मेंद्र, रणवीर, देवेंद्र, सोनू, पवन, अमन, महेंद्र सिंह, रिंकू, प्रीति उपाध्याय, नगीना, गायत्री, बबीता, गौरी, रिद्धि उपाध्याय, पवित्रा आदि मौजूद रहे। ---बयान जब गांव के प्रधान थे तो बीच-बीच में साफ सफाई की व्यवस्था होती रहती थी, लेकिन जब से गांव नगर पालिका में शामिल हुआ है तब से ग्रामीण नारकीय जीवन जीने को मजबूर हैं। -गुड्डू पहलवान, ग्रामीण।
जब से गांव नगर पालिका में शामिल हुआ है, गांव की हालत बदतर हो गई है। नगर पालिका प्रशासन गांव की तरफ ध्यान नहीं देता है, पूरे गांव में गंदगी फैली हुई है। -रोहिताश उपाध्याय, ग्रामीण। कई बार अधिकारियों को अवगत कराया गया है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई है।
कोई भी अधिकारी या कर्मचारी इन समस्याओं पर ध्यान नहीं दे रहा है। - शैलू, ग्रामीण। गांव मीतई से गढ़ी परती बनारसी रोड जर्जर हालत में है। पोखर में जहरीले जीव जंतु पैदा हो रहे हैं।
घरों में गंदा पानी आ रहा है। बीमारी फैलने का डर बना हुआ है। - पवन शर्मा।