अपराध

न्यायालय में हुई पीड़िता की मां की गवाही 🚔️, शेष साक्ष्य के लिए सुनवाई आज 📊

  • Share on Facebook
हाथरस की विशेष न्यायाधीश (पॉक्सो एक्ट) चित्रा शर्मा के न्यायालय में बिसावर कस्बे में सात वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म के मामले में पीड़िता की मां की गवाही हुई। इस मामले में अब तक छह गवाहों की गवाही हो चुकी है। 🔥

न्यायालय में शेष साक्ष्य के लिए 25 अप्रैल को यानी आज सुनवाई होगी। अभियोजन पक्ष के अनुसार थाना सादाबाद में सात वर्ष की बच्ची को बहला फुसलाकर ले जाकर, उसके साथ गलत काम करने के संबंध में एक युवक के विरुद्ध 16 मार्च को मुकदमा दर्ज हुआ था। ✨ इस मामले में पुलिस ने आरोपी अमन खां को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। दरिंदगी की इस घटना के बाद क्षेत्र में लोगों में काफी आक्रोश था।

इस घटना से कानून व्यवस्था की स्थिति प्रभावित हुई थी। 🚀 इस मामले की सुनवाई विशेष न्यायाधीश (पॉक्सो एक्ट) चित्रा शर्मा के न्यायालय में हो रही है।

इस मामले में न्यायालय में पीड़िता व पीड़िता के पिता सहित छह गवाहों की गवाही हो चुकी है। न्यायालय में इस मामले में दिन प्रतिदिन सुनवाई हो रही है। न्यायालय में बृहस्पतिवार को इस मामले में पीड़िता की मां की गवाही हुई।

अब इस मामले में शेष साक्ष्य के लिए 25 अप्रैल यानी आज की तिथि नियत है।






Leave a Reply

Login Here