- Home
- अपराध
- सासनी में फिर पति ने खुद को भी किया घॉयल; आरोपी पुलिस की हिरासत में 💔
अपराध
सासनी में फिर पति ने खुद को भी किया घॉयल; आरोपी पुलिस की हिरासत में 💔
हाथरस के सासनी क्षेत्र के नगला खंदा गांव में एक पति ने अपनी पत्नी पर अवैध संबंधों का शक करते हुए उसका गला रेत दिया। ✅ इसके बाद खुद को भी चाकू से घायल कर लिया। 🔥
घटना बृहस्पतिवार शाम की है। ✨ 22 वर्षीय विष्णु ने अपनी पत्नी को कमरे में बंद कर दिया। फिर चाकू से उसका गला रेत दिया।
इसके बाद खुद के गले पर भी चाकू मार लिया। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़कर घायल पत्नी को बाहर निकाला। पहले उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया।
बाद में गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पीड़िता की मां मीना देवी ने बताया कि तीन साल पहले उन्होंने अपनी बेटी की शादी हिंदू रीति-रिवाज से विष्णु के साथ की थी।
शादी के बाद से ही विष्णु उनकी बेटी पर अत्याचार करता आ रहा है। पहले भी उसने बेटी को जलाने की कोशिश की थी। मीना देवी गुजरात में काम करती हैं। वह अपने बड़े दामाद के गांव जसराना में देवी जागरण में आई थीं।
वहीं उन्हें बेटी के साथ हुई इस घटना की जानकारी मिली। पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में ले लिया है। मामले की जांच की जा रही है।