- Home
- समाज
- मनरेगा कर्मचारियों ने की भुगतान की मांग, परिवार पालना हुआ मुश्किल 😞
समाज
मनरेगा कर्मचारियों ने की भुगतान की मांग, परिवार पालना हुआ मुश्किल 😞
हाथरस में अखिल भारतीय मनरेगा कर्मचारी महासंघ ने कलेक्ट्रेट में अधिकारियों को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। 🔥 कर्मचारियों ने बताया कि वे पिछले 17 वर्षों से ईमानदारी से काम कर रहे हैं। लेकिन उन्हें समय पर मानदेय नहीं मिल रहा है। वित्तीय वर्ष 2022-23, 2023-24 और 2024-25 का मानदेय अभी तक नहीं मिला है। ✨
कुछ कर्मचारियों को तो पिछले 28 महीनों से वेतन का भुगतान नहीं हुआ है। ✅ कर्मचारियों को ईपीएफ, हेल्थ पॉलिसी या नियमितीकरण जैसी कोई सुविधा नहीं मिल रही है। 3 अक्टूबर 2021 को जारी आदेश के अनुसार हाथरस में कार्यरत सभी कर्मचारियों को प्रतिमाह मानदेय दिया जाना था। कर्मचारियों ने मांग की है कि उनके बकाया मानदेय का भुगतान किया जाए।
साथ ही उनके और उनके परिवार के भविष्य को देखते हुए उच्चाधिकारियों को उचित कार्यवाही के लिए निर्देशित किया जाए। कर्मचारी कर रहे काफी परेशानी का सामना... कर्मचारियों का कहना है कि वे अपने अल्प मानदेय से परिवार का भरण-पोषण करते हैं। ऐसे में समय पर वेतन न मिलने से उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कर्मचारी कर रहे काफी परेशानी का सामना...