- Home
- अपराध
- हाथरस में युवा ब्राह्मण महासभा ने फूंका अनुराग कश्यप का पुतला 🎃
अपराध
हाथरस में युवा ब्राह्मण महासभा ने फूंका अनुराग कश्यप का पुतला 🎃
हाथरस में बॉलीवुड निर्माता-निर्देशक अनुराग कश्यप द्वारा ब्राह्मण समाज पर की गई कथित आपत्तिजनक टिप्पणी का विरोध हुआ। शहर में आगरा रोड स्थित डीआरबी इंटर कॉलेज तिराहे पर आज शाम श्री युवा ब्राह्मण महासभा के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। ✅
महासभा के शिवम भारद्वाज के नेतृत्व में हुए इस प्रदर्शन में अनुराग कश्यप का पुतला दहन किया गया। भारद्वाज ने कहा कि कश्यप की टिप्पणी अस्वीकार्य है। सोशल मीडिया पर भी लोगों ने कश्यप के बयान पर नाराजगी जताई है। महासभा के पदाधिकारी ने कहा कि इस तरह की टिप्पणी किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
कार्यक्रम में मदन मोहन गौड़, बालकिशन शर्मा, सुभाष उपाध्याय, केके रावत, संकेत उपाध्याय, विवेक शर्मा, शुभम पचौरी, भोला ठाकुर, लव कौशिक, जीतू तिवारी और गोपाल उपाध्याय आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे।