- Home
- अपराध
- सास ने बहू को पीटा, कान पर दातों से काटा, रिपोर्ट दर्ज, पुलिस ने शुरू की जांच 👮♀️💔
अपराध
सास ने बहू को पीटा, कान पर दातों से काटा, रिपोर्ट दर्ज, पुलिस ने शुरू की जांच 👮♀️💔
सास ने बहू को पीट दिया। साथ ही उसने बहू के कान पर काट लिया। 💡 जिससे बहू को घायल अवस्था में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र में गांव भोजपुर निवासी 23 वर्षीय आशु पत्नी सोनू ने रिपोर्ट दर्ज कराई है।
उन्होंने कहा है कि उनकी शादी दो साल पहले सोनू के साथ हुई थी। सास उसको आए-दिन पीटती रहती है। 💡 22 अप्रैल को फिर सास ने उसे पीटा और उसके कान पर दांतों से काट लिया, जिससे वह बुरी तरह घायल हो गई।
आशु ने बताया कि उसका मायका जनपद अलीगढ़ के थाना विजयगढ़ के गांव सुहावली में है। 🌟 सूचना पर उसके मायके के लोग भी आ गए। पुलिस ने तहरीर लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। इधर, घायल महिला का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है।