- Home
- अपराध
- हाथरस में 70 वर्षीय महिला ने बेटे को बचाने की कोशिश की, मारपीट में जान गई 😱
अपराध
हाथरस में 70 वर्षीय महिला ने बेटे को बचाने की कोशिश की, मारपीट में जान गई 😱
हाथरस के मुरसान कोतवाली क्षेत्र में एक घटना सामने आई है। मुरसान कोतवाली क्षेत्र के गांव सीयमल में एक मानसिक रूप से कमजोर युवक के विवाद में उसकी 70 वर्षीय मां की मौत हो गई। घटना की जानकारी देते हुए मृतका के बेटे गजेंद्र ने बताया कि उनका भाई अशोक मंदबुद्धि है। 🔥 वह अक्सर गांव में गाली-गलौज करता रहता है। ✅
इस बार भी उसने एक परिवार के सदस्यों के साथ विवाद कर दिया। ✅ इससे नाराज होकर वे लोग अशोक को पीटने के लिए उनके घर आ गए। अशोक की मां 70 वर्षीय भगवान देवी ने जब अपने बेटे को बचाने की कोशिश की, तो आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट कर दी। इस दौरान उनकी हालत बिगड़ गई।
पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा... पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा... परिजन तुरंत उन्हें मुरसान के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच जारी है।