- Home
- अपराध
- आपसी विवाद में नव विवाहित जोड़े ने जहर खा लिया, 24 घंटे में दोनों की मौत
अपराध
आपसी विवाद में नव विवाहित जोड़े ने जहर खा लिया, 24 घंटे में दोनों की मौत
अलीगढ़ में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। एक नव विवाहित जोड़े ने आपसी विवाद के चलते जहर खा लिया और 24 घंटे में दोनों की मौत हो गई। 💡
सबसे चौकाने वाली बात है कि विवाहिता तीन महीने से प्रेग्नेंट थी और पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इस बात का खुलासा हुआ है। अलीगढ़ के थाना खैर के गांव अहरौला निवासी युवती रजनीश (20) की शादी थाना टप्पल क्षेत्र के गांव बाजौता निवासी युवक नरेश (22) से 5 महीने पहले हुई थी। शादी के बाद सब कुछ ठीक चल रहा था। ✨ घर में नरेश के माता पिता, रजनीश और दो बहनें रहती हैं। ✅
28 अप्रैल की रात को पति-पत्नी में आपसी विवाद हुआ। लड़ाई-झगड़ा इस कदर बढ़ गया कि दोनों ने जहरीला पदार्थ खा लिया। सुबह तड़के उठी नरेश की बहन ने उसका कमरा खुला हुआ देखा।
बहन ने बताया कि जैसे ही मैं भईया के कमरे का दरवाजा बंद करने गई, तो भईया-भाभी दोनों जमीन पर अजीब तरह से पड़े हुए थे। दोनों को हिलाकर उठाने की कोशिश की, लेकिन नहीं उठे। तब तक मां, दीदी और पड़ोसी आ गए थे।
तब तक दोनों की साँसें चल रही थीं। तो हम लोग तुरंत अस्पताल लेकर भागे।
अस्पताल ले जाते समय ही दोनों की हालत बिगड़ गई थी। 24 घंटे में दोनों की मौत हो गई। लड़की और लड़का दोनों पक्ष के परिवारों सहित गांव में मातम छाया हुआ है।
घटना के बाद शुक्रवार को पुलिस ने रजनीश के शव का पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में विवाहिता रजनीश के तीन महीने से प्रेग्नेंट होने का खुलासा हुआ है।
नरेश के पिता नवाब सिंह बोले- बहू और बेटा अच्छे से रहते थे। 5 महीने पहले तो शादी हुई थी। हम तो उस दिन दिल्ली गए थे।
घर पर नरेश की मां, बहू रजनीश, बेटा नरेश और मेरी दो बेटियां थी। रात में नरेश की मां से फोन पर हम ने बात की थी।
तो उसने बताया कि सब लोग खाना चुके हैं। हम ऊपर छत पर सो हैं। बेटियों नीचे अपने कमरे में हैं। बहू-बेटा भी खाना खाकर अपने कमरे में चले गए थे।
सुबह बेटी ने फोन कर हमे बताया कि भाभी-भईया ने जहर खा लिया। जल्दी आ जाओ पापा। तब हम तुरंत वहां से चले।
परिवार के लोगों का कहना है कि उनके परिवार का आगे बढ़ाने वाला चिराग दुनिया में आने से पहले ही खत्म हो गया। शुक्रवार रात को नरेश की मौत के बाद पुलिस ने शव का पंचनामा भर कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। फिलहाल पुलिस तहरीर मिलने पर अग्रिम कार्रवाई की बात कह रही है।
यह घटना अलीगढ़ के लिए एक बड़ा झटका है और पूरे इलाके में मातम छाया हुआ है। लोगों के मन में कई सवाल उठ रहे हैं कि क्या यह घटना सिर्फ एक एक्सीडेंट था या फिर कुछ और। पुलिस की जांच जारी है और लोगों को उम्मीद है कि जल्द ही सच सामने आ जाएगा।