- Home
- अपराध
- पुरानी रंजिश को लेकर किया हमला, आरोपी हुआ फरार 🔪️️
अपराध
पुरानी रंजिश को लेकर किया हमला, आरोपी हुआ फरार 🔪️️
हाथरस के चंदपा कोतवाली क्षेत्र में आज सुबह एक युवक पर जानलेवा हमला हुआ। चंदपा कोतवाली क्षेत्र के बिसाना गांव निवासी राजकुमार पुत्र महेश खेत में शौच के लिए गया था। 🌟 वह जब शौच करके वापस लौट रहा था तो वहां पहले से मौजूद एक हमलावर ने उस पर गोली चला दी। 🔥
गोली राजकुमार के पैर में लगी। वह घायल अवस्था में कुछ दूर तक भागा और फिर गिर गया। ✅ गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। मौके पर भीड़ लग गई।
इस दौरान हमलावर फरार हो गया। इस दौरान उसके परिवार के लोग भी आ गए।
जिला अस्पताल में कराया भर्ती जिला अस्पताल में कराया भर्ती स्थानीय लोगों ने घायल राजकुमार को जिला अस्पताल पहुंचाया। साथ ही घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस के अनुसार राजकुमार का गांव के कुछ लोगों से पुराना विवाद चल रहा था। इसको लेकर पहले भी मारपीट की घटना हो चुकी है।
पुलिस मामले की जांच कर रही है।