राजनीति

अमूटा के अध्यक्ष बने प्रो तुफैल, डॉ अशरफ चुने गए सचिव, यह रहा मतगणना का परिणाम 🏛️

  • Share on Facebook
अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी शिक्षक संघ (अमुटा) के चुनाव में प्रो. तुफैल अहमद अध्यक्ष, डॉ. अशरफ मतीन सचिव और डॉ. जमील अहमद संयुक्त सचिव चुन लिए गए हैं। 💡 192 प्रोफेसरों ने मतदान करने से दूरी बनाई। यूनिवर्सिटी के स्टाफ क्लब में सुबह 9 से शाम 4 बजे तक मतदान हुआ।

सुबह 11 बजे तक शिक्षकों ने मतदान करने में तेजी दिखाई। 🌟 इसके बाद 12 से 1:30 बजे बजे तक मतदान की रफ्तार थोड़ी सुस्त रही। 💡 2:30 बजे के बाद मतदान में तेजी आई। कुल 1172 में से 980 मतदाताओं ने मतदान किया।

5:30 बजे से मतगणना शुरू हुई। मुख्य चुनाव अधिकारी प्रो. आफताब आलम ने बताया कि अध्यक्ष पद के चुनाव में प्रो. तुफैल अहमद (513 मत) ने प्रो. मोहम्मद आसिम सिद्दीकी को (435 मत) को 78 मतों से हरा दिया।

सचिव पद के चुनाव में डॉ. अशरफ मतीन (697 मत) ने प्रो. बदर जहां (283 मत) को 414 मतों से हराया। संयुक्त सचिव के चुनाव में डॉ. जमील अहमद (524 मत) ने डॉ. अम्मार इब्ने अनवर (453 मत) को 71 मतों से हराया।

जीत के बाद नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने शिक्षकों के हित में कार्य करने की प्रतिबद्धता दोहराई। कार्यकारिणी सदस्य डॉ. आयशा मुनीरा रशीद, डॉ. अनीस अख्तर, डॉ. अस्कर हुसैन, डॉ. असलम खान, डॉ. हिना फातिमा मुईनी, डॉ. मोहम्मद तारिक, डॉ. मुजीबुर्रहमान मजूमदार, डॉ. शहजाद अनवर, डॉ. शमशाद निर्विरोध चुने गए। दो उम्मीदवारों ने पर्चा वापस ले लिया था।






Leave a Reply

Login Here