शिक्षा

बेटियों पर लिखी किताब के लिए डॉक्टर को मिला 51 हजार का पुरस्कार 💸

  • Share on Facebook
सासनी विश्व साहित्य सेवा ट्रस्ट आगरा के 15 दिवसीय निखिल बुक फेयर में 12 शिक्षाविदों को हिंदी गौरव सम्मान से नवाजा गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मोहन मुरारी शर्मा ने की। पूर्व अपर जिलाधिकारी हाथरस साहित्यकार आचार्य यादराम सिंह कविकिंकर और समाजसेवी राजेश खुराना मुख्य अतिथि रहे। जनपद से डॉ. पुष्पेंद्र सिंह और डॉ. सतना को हिन्दी साहित्य में उनके योगदान के लिए हिंदी गौरव सम्मान दिया गया। 🔥

डॉ. पुष्पेंद्र की बेस्ट सेलर पुस्तक 'बेटियाँ' के लिए उन्हें 51 हजार रुपए का चेक प्रदान किया गया। यह पुस्तक उन्होंने अपनी बेटी सेजल गौतम को समर्पित की है। ✅

इसमें 151 स्वरचित कविताएं संकलित हैं। 💡 विश्व पुस्तक मेला नई दिल्ली और अंडमान निकोबार में यह पुस्तक बेस्ट सेलर रही है। इसकी 10,000 से अधिक प्रतियां बिक चुकी हैं। दोनों लेखक नारी सशक्तिकरण, पर्यावरण संरक्षण और विद्यार्थी जागरूकता पर हिंदी और अंग्रेजी में कई पुस्तकें लिख चुके हैं।

इनमें पर्यावरण प्रहरी, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, खेल-खेल में बने निपुण और हम होंगे कामयाब शामिल हैं। उत्तर प्रदेश के शिक्षा मंत्री संदीप सिंह, हाथरस की शहर विधायक अंजुला माहौर, डायट प्राचार्य निशा सक्सेना समेत कई गणमान्य लोगों ने लेखकों को बधाई दी।






Leave a Reply

Login Here