राजनीति

घने की फसल बचाने को दिन रात मेहनत, पिछली बारिश से भूसा बर्बाद 🌾💪

  • Share on Facebook
हाथरस जिले के सादाबाद क्षेत्र में मौसम के लगातार बदलाव से किसानों की चिंता बढ़ गई है। 🚀 बारिश के डर से किसान अपनी गेहूं की फसल बचाने में जुटे हैं। ✅ पिछली आंधी और बारिश से पहले से ही काफी नुकसान हो चुका है। 🌟

किसान दिन-रात खेतों में मेहनत कर रहे हैं। वे फसल काटने के बाद दो दिन सुखाकर मशीन से गेहूं निकाल रहे हैं। जिन किसानों ने पिछली आंधी से पहले गेहूं निकाला था, उनका आधे से ज्यादा भूसा उड़ गया। किसान अपने परिवार और मजदूरों के साथ गेहूं की कटाई में लगे हैं।

वे ट्रैक्टर चालकों से भी लगातार संपर्क में हैं, जिनके पास गेहूं निकालने की मशीन है। गेहूं सूखते ही उसे निकलवा रहे हैं।

भूसा बचाने के लिए किसान नए तरीके अपना रहे हैं। वे बाजार से लोहे की जाली खरीदकर बुर्जी बना रहे हैं।

इस बुर्जी में भूसा भरकर ऊपर से प्लास्टिक का तिरपाल और मूंज से ढक रहे हैं। इससे बारिश से भूसा भीगने से बच जाएगा।






Leave a Reply

Login Here