धर्म

हाथों में फरसा लेकर भगवान परशुराम के जयकारे लगाए 🙏💪

  • Share on Facebook
हाथरस में भगवान परशुराम की जयंती का आयोजन विभिन्न स्थानों पर किया गया। इस अवसर पर एक बाइक रैली का आयोजन हुआ। रैली में सैकड़ों बाइक सवार शामिल हुए। श्रद्धालुओं ने हाथों में फरसा लेकर भगवान परशुराम के जयकारे लगाए। 💡

इससे पहले कार्यक्रम में भगवान परशुराम के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। 🚀 बाइक रैली विभिन्न गांवों से होते हुए सलेमपुर चंदवारा गांव में समाप्त हुई। ✨ कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मंत्री रामवीर उपाध्याय के पुत्र चिराग वीर उपाध्याय उपस्थित रहे।

आयोजकों ने उनका स्वागत किया। कार्यक्रम में मानवेंद्र गौतम, ऋतिक खंडेलवाल, अमन ठाकुर,बंटी शर्मा सहित काफी लोग मौजूद रहे। इसके अलावा अन्य विभिन्न स्थानों पर भी भगवान परशुराम की जयंती मनाई गई।

कुछ मंदिरों में भी विशेष कार्यक्रम हुए। भगवान परशुराम के छवि चित्र पर माल्यार्पण किया गया। उनके बताए धर्म के रास्ते पर चलने की अपील की गई।

समाज में एकजुटता की भी अपील की गई।






Leave a Reply

Login Here