खेल

73वीं यूपी एथलेटिक्स क्लस्टर प्रतियोगिता में 1 घंटे 10 मिनट में पूरी की रेस 🏃‍♀️

  • Share on Facebook
लखनऊ में आयोजित 73वीं उत्तर प्रदेश एथलेटिक्स क्लस्टर प्रतियोगिता 2025 में सादाबाद के झगरार गांव के वीरेश ने 50 किलोमीटर साइकिलिंग में स्वर्ण पदक जीता है। ✨ उन्होंने यह दूरी मात्र 1 घंटे 10 मिनट में पूरी की। वीरेश स्पोर्ट्स कोटे से पुलिस में भर्ती हुए हैं। ✨ इससे पहले सहारनपुर की प्रतियोगिता में उन्होंने 50 किलोमीटर में रजत और 100 किलोमीटर साइकिलिंग में स्वर्ण पदक जीता था। 🔥

लखनऊ की यह प्रतियोगिता 17 से 21 अप्रैल तक चली। वीरेश ने उत्तर प्रदेश पुलिस की कई साइकिलिंग प्रतियोगिताओं में सफलता हासिल की है।

उनका लक्ष्य एशियाई खेलों, विश्व कप और ओलंपिक में देश का प्रतिनिधित्व कर पदक जीतना है।बचपन से ही साइकलिंग में रुचि रखने वाले वीरेश ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा गांव से प्राप्त की। उन्होंने तहसील और जिला स्तर पर कई प्रतियोगिताएं जीतीं।

कमिश्नरी स्तर पर भी स्वर्ण पदक हासिल किया। अब पुलिस में रहते हुए वे निरंतर अभ्यास और प्रतियोगिताओं में भाग ले रहे हैं।

गांव में वीरेश की इस उपलब्धि से खुशी का माहौल है। ग्रामीण उनके स्वागत की तैयारी में जुटे हैं।






Leave a Reply

Login Here