खेल

हाथरस में स्वयंसेवकों ने किया योग और व्यायाम का प्रदर्शन 🏋️‍♀️👏

  • Share on Facebook
हाथरस में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की विश्वकर्मा शाखा का वार्षिक उत्सव सरस्वती शिशु मंदिर में मनाया गया। 🚀 कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता के चित्र पर पुष्पार्चन से हुई।जिला सेवा प्रमुख योगेश बागड़ी ने कहा कि शाखा मात्र खेल-कूद का स्थान नहीं, बल्कि व्यक्ति निर्माण की पाठशाला है। 💡

उन्होंने बताया कि शाखा में सामाजिक समरसता का वातावरण होता है। ✅ यहां स्वयंसेवकों में संस्कारों का विकास होता है।

कार्यक्रम में स्वयंसेवकों ने योग, व्यायाम, दंड प्रहार और नियुद्ध का प्रदर्शन किया। बागड़ी ने बताया कि संघ के 100 साल पूरे होने जा रहे हैं। इस दौरान संघ के सेवा कार्यों की पूरे विश्व में सराहना हुई है।

संघ शताब्दी वर्ष में पंच परिवर्तन का कार्य करेगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता बीपी शर्मा ने की और संचालन आशीष सेंगर ने किया। जिला बौद्धिक प्रमुख पवन शर्मा ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर मुख्य शिक्षक योगेश पचौरी, जिला समाजिक समरसता प्रमुख चंद्रप्रकाश, आशीष सेंगर, जिला गौ सेवा प्रमुख देवेंद्र तोमर समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।






Leave a Reply

Login Here