- Home
- समाज
- अवैध होर्डिंग-बैनर से पटा शहर, बिगड़ रही स्मार्ट सिटी की सूरत, नगर निगम को लग रहा लाखों का चूना 💸🏙️🚧
समाज
अवैध होर्डिंग-बैनर से पटा शहर, बिगड़ रही स्मार्ट सिटी की सूरत, नगर निगम को लग रहा लाखों का चूना 💸🏙️🚧
पूरा अलीगढ़ शहर अवैध होर्डिंग से पटा पड़ा है। 🔥 इससे शहर की सुंदरता तो बिगड़ ही रही है नगर निगम को हर साल लाखों रुपये का चूना लग रहा है। 🔥
बावजूद इसके अधिकारी अवैध होर्डिंग लगाने वाले लोगों और प्रिंटिंग प्रेसों के खिलाफ कार्रवाई नहीं करते हैं। महानगर में कहीं पर भी प्रचार-प्रसार का बैनर-होर्डिंग लगाने के लिए नगर निगम से अनुमति लेनी होती है। 💡
इसके लिए नगर निगम द्वारा प्रतिवर्ष ठेका उठाया जाता है। इसके साथ ही नगर निगम को प्रति वर्ग मीटर के हिसाब से राजस्व का लाभ मिलता है। मौजूदा वित्तीय वर्ष में नगर निगम ने ठेका उठाया है। इसके तहत 135 यूनिपोल और 18 एलईडी पर की प्रचार-प्रसार किया जा सकता है।
इसी के माध्यम से नेता, व्यवसायी, प्रतिष्ठान अपना प्रचार-प्रसार कर सकते हैं। मगर नगर निगम के कर्मचारियों की मिली भगत से इनके अलावा शहर रामघाट रोड, मैरिस रोड, दोधपुर रोड, मेडिकल रोड, नौरंगीलाल रोड, एटा चुंगी रोड, कमालपुर बाईपास, क्वार्सी बाईपास, क्वार्सी, शाहजमाल आदि क्षेत्रों में होर्डिंग-बैनर लगे नजर आ रहे है। आलम यह है कि लोगों ने लोहे के पाइप और बांस-बल्लियों तक को सड़क पर लगाकर बैनर, पोस्टर और होर्डिंग्स लगा दिए है।
कई स्थानों पर बिना नगर निगम की अनुमति के गेट भी बना दिए गए हैं। इससे नगर निगम को राजस्व का नुकसान हो रहा है। वहीं यह लापरवाही कभी भी बड़े हादसे का कारण बन सकती है। आश्चर्य की बात तो यह है कि नगर निगम के अधिकारी शहर में ही घूम कर सबकुछ देखते है, मगर इनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं करते हैं।
जिसके कारण इनके हौसले बुंलद हैं। अवैध होर्डिंग के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। सभी चारों जोन में टीम लगाई गईं हैं। अवैध होर्डिंग उतार कर उनके खिलाफ जुर्माने की कार्रवाई की जा रही है।