- Home
- शिक्षा
- अब केंद्रीय विद्यालय में डिजिटल बोर्ड पर पढ़ाएंगे शिक्षक 📚
शिक्षा
अब केंद्रीय विद्यालय में डिजिटल बोर्ड पर पढ़ाएंगे शिक्षक 📚
पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय हाथरस में अब बच्चों को डिजिटल बोर्ड के माध्यम से पढ़ाया जाएगा। 🌟 कक्षाओं में डिजिटल बोर्ड लगा दिए गए हैं। 🔥
बच्चों को आधुनिक तकनीक से शिक्षा दिए जाने की तैयारी की जा रही है। 🌟 करीब एक साल पहले हाथरस तालाब चौराहा के पास केंद्रीय विद्यालय का भवन बनाया गया था। विद्यालय की शुरुआत से ही यहां विद्यार्थियों को सुविधाएं मुहैया कराए जाने का कार्य किया जा रहा है। विद्यालय में 12वीं तक की कक्षाएं संचालित हो रही हैं।
आठवीं तक की कक्षाओं में अनिवार्य रूप से डिजिटल बोर्ड पढ़ाई कराई जाएगी। इसके साथ ही पीएम केंद्रीय विद्यालय में खेलकूद को प्रोत्साहन दिए जाने के लिए खेल संबंधित सामग्री (उपकरण) लगा दिए गए हैं। प्रधानाचार्य नरेश कुमार सिंह सहलौत ने बताया कि विद्यालय में 18 डिजिटल बोर्ड लगा दिए गए हैं। विद्यार्थियों को इनके द्वारा शिक्षा दी जाएगी।