स्वास्थ्य

अस्पताल में जांच के साथ बनवानी होगी आभा आईडी ☕️, मरीजों का रिकॉर्ड होगा ऑनलाइन 📈

  • Share on Facebook
हाथरस जिला महिला अस्पताल में जांच कराने के लिए आभा आईडी बनवानी पड़ेगी। 💡 बिना आभा आईडी के महिलाओं की जांच नहीं की जाएगी। जल्द ही यह नियम लागू कर दिया जाएगा। ✅

महिलाओं को आभा आईडी बनवाने के लिए जागरूक किया जा रहा है। 🔥 मरीजों के चिकित्सकीय विवरण को डिजिटल करने के लिए आभा आईडी बनाई जा रही हैं। इसके माध्यम से मरीजों का रिकॉर्ड ऑनलाइन होगा।

एक क्लिक पर मरीज का स्वास्थ्य संबंधी विवरण चिकित्सक के कंप्यूटर पर होगा। जिला महिला अस्पताल में रोजाना करीब 500 महिला मरीज पहुंचती हैं। महिला अस्पताल में उपचार व जांच कराने के लिए आने वाली महिलाओं को आभा आईडी बनवाने के लिए जागरूक किया जा रहा है। सीएमएस डॉ. पुष्पलता ने बताया कि आभा आईडी बनवाने के लिए अस्पताल में आने वाली महिलाओं को जागरूक किया जा रहा है।






Leave a Reply

Login Here